Rupi Soren Death: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से झारखंड में शोक का माहौल है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने आदिवासी समुदायों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए रूपी सोरेन के प्रयासों को भी याद किया.
हेमंत सोरेन के परिवार के साथ संवेदना
पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे शोकाकुल परिवार के साथ हैं. उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.


