Rupi Soren Death: झारखंड की राजनीति और समाज में अपनी अलग पहचान रखने वालीं रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच गया है. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया था.
नेमरा में शोक का माहौल
रूपी सोरेन के निधन की खबर से पूरा नेमरा गांव गम में डूब गया है. गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है. जिस आंगन में कभी उनकी मौजूदगी से परिवार और गांव में रौनक रहती थी, आज वहीं लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं.
अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता भी नेमरा पहुंच रहे हैं. पार्टी के समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में शुभचिंतक और आम लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. आसपास के इलाकों से भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है.
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ राजकीय सम्मान से किया जाएगा. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने अंतिम विदाई को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. अंतिम संस्कार की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


