Rupi Soren Death: रूपी सोरेन को आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि, अर्जुन मुंडा के साथ पहुंचे शिबू सोरेन के आवास

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है. गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ रांची के मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर

Facebook
X
WhatsApp
Rupi Soren Death: रूपी सोरेन को आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि, अर्जुन मुंडा के साथ पहुंचे शिबू सोरेन के आवास

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है. गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ रांची के मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

परिवार के प्रति जताई संवेदना
आदित्य साहू ने रूपी सोरेन के निधन को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि उनके निधन से सोरेन परिवार को गहरा दुख पहुंचा है. आदित्य साहू ने कहा कि रूपी सोरेन का जाना परिवार के साथ पूरे झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति है.

दुख की घड़ी में परिवार के साथ भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मुश्किल समय में पार्टी शोकाकुल सोरेन परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही हेमंत सोरेन और परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति और धैर्य देने की कामना की.

TAGS
digitalwithsandip.com