Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Road Accident: मानगो पुल के पास दर्दनाक हादसा‚ टेंपो चालक की गई जान

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की जान चली गई। यह दुर्घटना साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के समीप मानगो पुल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार एक यात्री टेंपो बीच सड़क पर खड़े खराब ट्रेलर से जा टकराई।

Facebook
X
WhatsApp

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर खराब हो जाने के कारण मानगो पुल के समीप सड़क के बीचोंबीच खड़ा था। इसी दौरान पुराना कोर्ट मार्ग से होते हुए अपने घर मानगो लौट रहे टेंपो चालक ने पीछे से ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंस गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने बिना समय गंवाए कड़ी मशक्कत कर वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मानगो निवासी राजा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय टेंपो में कोई यात्री सवार नहीं था। यदि वाहन में यात्री मौजूद होते तो जानमाल का नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है। इस संबंध में एएसआई मोहि हुसैन तथा प्रत्यक्षदर्शी राहगीर मदन कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है।

TAGS
digitalwithsandip.com