Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur News: बर्मामाइंस में बढ़ता नशा कारोबार‚ भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार और लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचा और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की वर्तमान

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: बर्मामाइंस में बढ़ता नशा कारोबार‚ भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार और लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचा और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के जरिए अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य प्रकार के नशा कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की। नेताओं का कहना था कि नशा कारोबार के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है और आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल बन गया है, जिससे विधि-व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।

भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नशा कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया गया और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 दिन बाद बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में वृहद आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नशा मुक्त बर्मामाइंस की मांग उठाई और प्रशासन से शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सतवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज सिंह, रविजेंट, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, पूर्व महामंत्री राकेश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

TAGS
digitalwithsandip.com