Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Farm Land Protest: संकरदा गांव में कृषि भूमि पर घेराबंदी‚ ग्रामीणों में आक्रोश

Farm Land Protest: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत संकरदा गांव में कृषि योग्य भूमि की घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल के दिनों में कुछ व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर खेती की जमीन खरीदी जा रही है और उस पर घेराबंदी

Facebook
X
WhatsApp
Farm Land Protest: संकरदा गांव में कृषि भूमि पर घेराबंदी‚ ग्रामीणों में आक्रोश

Farm Land Protest: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत संकरदा गांव में कृषि योग्य भूमि की घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल के दिनों में कुछ व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर खेती की जमीन खरीदी जा रही है और उस पर घेराबंदी कर दी गई है, जिससे गांव की पारंपरिक कृषि व्यवस्था और पशुपालन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिन जमीनों पर वर्षों से खेती होती आ रही थी, उन्हीं जमीनों को व्यापारिक उद्देश्य से खरीदा जा रहा है। घेराबंदी के चलते अब ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कृषि भूमि को इसी तरह बंद किया गया तो न तो खेती संभव रह जाएगी और न ही गांव की आजीविका सुरक्षित रह पाएगी।

ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कृषि भूमि ही पशुओं के लिए चारा और चरागाह का प्रमुख स्रोत है। घेराबंदी होने की स्थिति में गाय, बकरी और अन्य मवेशियों को चराने की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। इससे न केवल पशुपालन संकट में पड़ेगा, बल्कि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि योग्य भूमि की घेराबंदी को अविलंब रोका जाए। उनका कहना है कि खेती और पशुपालन गांव की रीढ़ है और इसे खत्म करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस विरोध के दौरान गांव के कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर बादल भगत (शिक्षक), सोमेन भगत, भीम सेन भगत, सलेंद्र भगत, हरे बिंदु भगत, रोहित गोप, प्रकाश पात्र, कौशिक मंडल, चंडी चरण गोप, अनादि भगत और प्रकाश भगत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में कृषि भूमि की सुरक्षा की मांग उठाई।

TAGS
digitalwithsandip.com