Brown Sugar Seized: ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी‚ तीन नशा विक्रेता गिरफ्तार

Brown Sugar Seized: जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उलीडीह ओपी

Facebook
X
WhatsApp

Brown Sugar Seized: जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उलीडीह ओपी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।

सिटी एसपी जमशेदपुर कुमार शिवाशिश ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक टेम्पो के माध्यम से अलग-अलग इलाकों में घूमकर ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान सुशांत साव, अंशु कुमार और पंकज साव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार बरामद नशीला पदार्थ बाजार में बिक्री के लिए रखा गया था। तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने कहा कि शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com