Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Car Fire Jamshedpur: चलती कार में लगी आग‚ समय रहते बाहर निकले सभी सवार

Car Fire Jamshedpur: जमशेदपुर में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी रवि कुमार की चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई, जब कार सवार लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05सीएच-2014 बताया गया

Facebook
X
WhatsApp
Car Fire Jamshedpur: चलती कार में लगी आग‚ समय रहते बाहर निकले सभी सवार

Car Fire Jamshedpur: जमशेदपुर में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी रवि कुमार की चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई, जब कार सवार लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05सीएच-2014 बताया गया है। अचानक वाहन से धुआं उठता देख कार में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

आग की स्थिति को गंभीरता से भांपते हुए कार में सवार सभी लोग तुरंत वाहन से बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरा फ्रंट पोर्शन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। समय पर बाहर निकलने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। घटना स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कार मालिक रवि कुमार ने बताया कि उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य पिकनिक मनाने के लिए नरवा गए थे। वापसी के दौरान अचानक चलती कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। सौभाग्य से सभी लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे।

फिलहाल कार में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com