Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Madhubani Mob Assault: धार्मिक नारा लगाने से इनकार बना वजह‚ बेरहमी से पिटाई

Madhubani Mob Assault: मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकदह में हुई एक गंभीर और चिंताजनक घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक गरीब मजदूर को महज धार्मिक नारा लगाने से इनकार करने पर

Facebook
X
WhatsApp
Madhubani Mob Assault: धार्मिक नारा लगाने से इनकार बना वजह‚ बेरहमी से पिटाई

Madhubani Mob Assault: मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकदह में हुई एक गंभीर और चिंताजनक घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक गरीब मजदूर को महज धार्मिक नारा लगाने से इनकार करने पर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी बताकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।

पीड़ित की पहचान मुर्शीद आलम, पिता अब्दुल जलील, निवासी शंकरपुर वार्ड संख्या-14, थाना बीरपुर, जिला सुपौल के रूप में हुई है। मुर्शीद आलम मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के रहमतगंज वार्ड संख्या-44 में नाला निर्माण कार्य में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को चकदह इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन मुर्शीद आलम से धार्मिक नारा लगाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसे अपमानित करते हुए विदेशी नागरिक बताया गया और उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का वीडियो 1 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि पीड़ित न तो बांग्लादेशी है और न ही पाकिस्तानी, बल्कि वह बिहार के सुपौल जिले का निवासी है। इसके बाद राजनगर थाना में पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

मधुबनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में न्यायोचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com