Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

President Visit Preparations: सोनारी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक विशेष सजावट‚ सड़कें चमकीं

President Visit Preparations: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर पूरी तरह सज-धज कर तैयार नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर राष्ट्रपति के स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिससे पूरे शहर में उत्साह और उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

Facebook
X
WhatsApp

जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को करंडीह स्थित दिसुम जाहेर स्थान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति का आगमन सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सोनारी हवाई अड्डे पर होगा, जहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सोनारी हवाई अड्डे से लेकर करंडीह दिसुम जाहेर स्थान तक आवागमन के मार्ग को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। सड़कों की विशेष सफाई और मरम्मत कर उन्हें चकाचक बनाया गया है, ताकि महामहिम के काफिले की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उनके आवागमन मार्ग के किनारे मौजूद दीवारों पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को दर्शाती रंग-बिरंगी पेंटिंग कराई गई हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया है।

इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रपति पदभार ग्रहण करने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार जमशेदपुर आ रही हैं, ऐसे में उनके स्वागत को लेकर प्रशासन और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com