Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Accident News: जुगसलाई में भीषण सड़क हादसा‚ दो युवकों की मौत

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में मातम छा गया। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आदित्यपुर

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में मातम छा गया।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7 निवासी कृष (19 वर्ष) और अभय (लगभग 26 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष और अभय शुक्रवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए घर से निकले थे। देर रात लगभग 10 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।

TAGS
digitalwithsandip.com