Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Elephant Terror Nimdih: हूंडरू पाथरडीह गांव में जानलेवा हमला‚ ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Elephant Terror Nimdih: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में हाथियों के हमले और फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को हूंडरू

Facebook
X
WhatsApp
Elephant Terror Nimdih: हूंडरू पाथरडीह गांव में जानलेवा हमला‚ ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Elephant Terror Nimdih: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में हाथियों के हमले और फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

गुरुवार को हूंडरू पाथरडीह गांव निवासी कंका सिंह उर्फ कोकिल सिंह पर उस समय जंगली हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जब वे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। अचानक सामने आए हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़ा। इसके बाद घायल कंका सिंह को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

इधर, लगभग 16 जंगली हाथियों के झुंड ने रघुनाथपुर गांव के बड़डीह टोला में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दर्जनों किसानों के धान, सब्जी, केला, आलू समेत अन्य फसलों को खाकर और पैरों से रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

लगातार हाथियों की आवाजाही और हमलों से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की निगरानी बढ़ाने, उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने, प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और घायल व्यक्ति के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है।

TAGS
digitalwithsandip.com