Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Chaibasa News: मनोहरपुर में माओवादी नेटवर्क पर वार‚ दो सदस्य गिरफ्तार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे क्षेत्र में संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल

Facebook
X
WhatsApp
Chaibasa News: मनोहरपुर में माओवादी नेटवर्क पर वार‚ दो सदस्य गिरफ्तार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे क्षेत्र में संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

मनोहरपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मयंक प्रसाद सशस्त्र बल के साथ रामधानी चौक के पास नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम नंदपुर के सुरीन टोला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

जैसे ही पुलिस वाहन संदिग्ध स्थान के पास पहुंचा, वहां मौजूद दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी की और खदेड़कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (29), पिता करम सिंह जाते, निवासी डिम्बुली टोला, मनोहरपुर के पास से लाल रंग का प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का पर्चा बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी विमल नाग (22), पिता पस्कल नाग, निवासी राईबेड़ा, गोईलकेरा के पास से एक काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले से जुड़े नेटवर्क और संभावित साजिश की गहन जांच में जुटी हुई है।

TAGS
digitalwithsandip.com