Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Dalma Wildlife News: दलमा में बेवी हाथी का आगमन‚ रजनी को मिला नया साथी

Dalma Wildlife News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक नए बेवी हाथी के आगमन से खुशी का माहौल है। माकूलाकोचा चेकनाका स्थित हिरण पार्क में रह रही रजनी हथिनी को अब नया साथी मिल गया है, जिससे लंबे समय से अकेले रह रही रजनी

Facebook
X
WhatsApp
Dalma Wildlife News: दलमा में बेवी हाथी का आगमन‚ रजनी को मिला नया साथी

Dalma Wildlife News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक नए बेवी हाथी के आगमन से खुशी का माहौल है। माकूलाकोचा चेकनाका स्थित हिरण पार्क में रह रही रजनी हथिनी को अब नया साथी मिल गया है, जिससे लंबे समय से अकेले रह रही रजनी को संगत मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार, चाईबासा वन प्रमंडल के हाट गम्हरिया जंगल क्षेत्र से तीन माह के बेवी हाथी को रेस्क्यू किया गया। यह बेवी हाथी अपने झुंड के साथ भ्रमण के दौरान एक गड्ढे में गिर गया था। वन विभाग की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकालकर विशेष वाहन के माध्यम से चाईबासा वन प्रमंडल की टीम द्वारा चांडिल स्थित दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी लाया गया।

बेवी हाथी का इलाज गुजरात स्थित वनतारा से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से हाथी के चारों पैरों को बांधकर रखा गया है। वन विभाग के अनुसार, बेवी हाथी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

दलमा पश्चिम वन क्षेत्र, चांडिल के पदाधिकारी दिनेश चंद्रा की उपस्थिति में पूरे उपचार और देखरेख की प्रक्रिया की जा रही है। वन अधिकारियों ने बताया कि समय पर रेस्क्यू नहीं होने की स्थिति में बेवी हाथी की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

अब रजनी हथिनी और बेवी हाथी की यह जोड़ी दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आने वाले पर्यटकों और शैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। पर्यटकों का कहना है कि दलमा भ्रमण के दौरान हिरण पार्क में पहले से हिरण और सांभर देखने को मिलते हैं, वहीं अब हाथियों की यह जोड़ी सेंचुरी की खूबसूरती और रोमांच को और बढ़ाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बेवी हाथी को भी पर्यटकों के दर्शन के लिए लाया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com