Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Seraikela Road Crash: ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत‚ मौके पर चालक की मौत

Seraikela Road Crash: सरायकेला में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चाईबासा जिले के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा–सरायकेला मुख्य मार्ग पर बड़ा थलको गांव के समीप हुआ, जिससे पूरे इलाके

Facebook
X
WhatsApp
Seraikela Road Crash: ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत‚ मौके पर चालक की मौत

Seraikela Road Crash: सरायकेला में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चाईबासा जिले के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा–सरायकेला मुख्य मार्ग पर बड़ा थलको गांव के समीप हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा की ओर से आ रहा एक ट्रक सरायकेला की दिशा में जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर जमा हो गए और तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH05AQ-4961 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पांड्राशाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com