Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

NGO Christmas Outreach: उपहार पाकर खिल उठे चेहरे‚ परिसर में दिखा उत्साह

NGO Christmas Outreach: चाइल्ड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय, कदमा में संभव संस्था की ओर से क्रिसमस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा। कार्यक्रम के

Facebook
X
WhatsApp
NGO Christmas Outreach: उपहार पाकर खिल उठे चेहरे‚ परिसर में दिखा उत्साह

NGO Christmas Outreach: चाइल्ड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय, कदमा में संभव संस्था की ओर से क्रिसमस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विशेष बच्चों के बीच क्रिसमस उपहार स्वरूप टेडी बेयर, क्रिसमस कैप, चिप्स, कप केक और चॉकलेट का वितरण किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे स्कूल परिसर में उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभव संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह ने कहा कि विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके समुचित विकास के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस प्रेम, सेवा और करुणा का पर्व है। इन विशेष बच्चों के साथ यह पर्व मनाकर उन्हें आत्मिक सुख की अनुभूति हुई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे ऐसे बच्चों से जुड़ें और उन्हें अपनापन दें।

इस अवसर पर संभव संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, राजेश सिंह, स्पेशल स्कूल ऑफ जॉय के चेयरमैन चंद्रभान सिंह सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम को सार्थक बताया।

TAGS
digitalwithsandip.com