Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur News: खबर पर जिला प्रशासन का स्पष्टीकरण‚ दावों को बताया भ्रामक

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ‘धूप के भरोसे जिंदगी; ठंड में नंग-धड़ंग कांपते सबर बच्चे, सरकारी दावों की खुली पोल’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संदर्भ में जिला प्रशासन ने अपना स्पष्ट पक्ष सामने रखा है। प्रशासन ने खबर में प्रस्तुत तथ्यों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि संबंधित सबर

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: खबर पर जिला प्रशासन का स्पष्टीकरण‚ दावों को बताया भ्रामक

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ‘धूप के भरोसे जिंदगी; ठंड में नंग-धड़ंग कांपते सबर बच्चे, सरकारी दावों की खुली पोल’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संदर्भ में जिला प्रशासन ने अपना स्पष्ट पक्ष सामने रखा है। प्रशासन ने खबर में प्रस्तुत तथ्यों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि संबंधित सबर बच्चों को सरकारी योजनाओं के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार सिंहपुरा पंचायत के माकड़ी और धादकीडीह टोला के जिन सबर बच्चों का जिक्र खबर में किया गया है, वे धादकीडीह एवं माकड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में विधिवत नामांकित हैं। राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में इन बच्चों के बीच निर्धारित समयावधि के भीतर स्वेटर का वितरण किया जा चुका है और बच्चे नियमित रूप से स्वेटर पहनकर आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित हो रहे हैं।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सबर टोला के जो बड़े बच्चे हैं, वे अर्जुनबेड़ा स्थित सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच भी ठंड से बचाव के लिए स्वेटर का वितरण किया गया है और सभी बच्चे नियमित रूप से ऊनी वस्त्र पहनकर विद्यालय जा रहे हैं।

ठंड के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सबर टोला के अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की जा रही है। उन्हें बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखने, ऊनी कपड़ों के नियमित उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि सबर समुदाय के बच्चों के कल्याण को लेकर सरकार गंभीर है और आंगनबाड़ी व विद्यालय स्तर पर सभी योजनाओं का नियमित रूप से अनुपालन किया जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि तथ्यों की पुष्टि के बिना भ्रामक निष्कर्ष न निकाले जाएं।

TAGS
digitalwithsandip.com