Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Human Skull Found: तोपचांची की पहाड़ियों में नरमुंड बरामद‚ इलाके में सनसनी

Human Skull Found: धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस को छानबीन के दौरान एक मानव कंकाल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को जब्त किया और फॉरेंसिक जांच के लिए

Facebook
X
WhatsApp
Human Skull Found: तोपचांची की पहाड़ियों में नरमुंड बरामद‚ इलाके में सनसनी

Human Skull Found: धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस को छानबीन के दौरान एक मानव कंकाल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को जब्त किया और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड परिसर में शव देखे जाने की चर्चा क्षेत्र में फैली हुई थी। इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तोपचांची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। रविवार को पुलिस टीम ने तोपचांची झील के आसपास के जंगली इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वहां से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस को चलकरी की पहाड़ी इलाके में एक मानव कंकाल मिला। कंकाल के पास से कुछ कागजात, एक पर्स और चाबी भी बरामद की गई है, जिससे पहचान से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने कंकाल समेत घटनास्थल से बरामद सभी सामानों को जब्त कर तोपचांची थाना ले आई है। कंकाल की शिनाख्त फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगी।

इस संबंध में तोपचांची थाना प्रभारी अजित भारती ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक मानव खोपड़ी और जबड़ा बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com