Jamshedpur Crime News: एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई‚ अवैध हथियार बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमजीएम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मुखियाडांगा से एक शातिर अपराधी को नाबालिग के साथ अवैध स्वचालित देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई‚ अवैध हथियार बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमजीएम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मुखियाडांगा से एक शातिर अपराधी को नाबालिग के साथ अवैध स्वचालित देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र छुपाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने देर रात मुखियाडांगा इलाके में छापेमारी कर अनिक कुमार सिंह नामक युवक को विधि विरुद्ध बालक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से एक अवैध स्वचालित देशी पिस्तौल भी बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अनिक कुमार सिंह ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वह यह स्वचालित देशी पिस्तौल बिहार से लेकर आया था। उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर गांव और आसपास के इलाकों में भय व दहशत का माहौल बनाने की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने नाबालिग साथी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ तस्वीरें साझा करवाई थीं। आरोपी ने पिस्तौल को अपने घर के पीछे जमीन में छुपाकर रखा था, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले में एमजीएम थाना कांड संख्या 186/2025, दिनांक 14.12.2025 के तहत धारा 25(1-बी)(a), 25(1-AA), 26 और 35 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और हथियार की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर

TAGS
digitalwithsandip.com