Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Fire Safety: गोवा हादसे के बाद‚ जमशेदपुर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट

Fire Safety: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे देश में सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। इसका सीधा असर जमशेदपुर में दिखाई दे रहा है, जहां जिला प्रशासन ने शहर के रूफटॉप बार, रेस्टोरेंट, बड़े होटल, मॉल, स्कूल

Facebook
X
WhatsApp
Fire Safety: गोवा हादसे के बाद‚ जमशेदपुर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट

Fire Safety: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे देश में सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। इसका सीधा असर जमशेदपुर में दिखाई दे रहा है, जहां जिला प्रशासन ने शहर के रूफटॉप बार, रेस्टोरेंट, बड़े होटल, मॉल, स्कूल और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी व आपदा प्रबंधन नियमों की व्यापक जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संबंधित विभागों को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने फायर सेफ्टी, संरचनात्मक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है।इस संयुक्त टीम में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, फूड सेफ्टी विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं। टीम लगातार विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है।

राज्य सरकार ने जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि रूफटॉप और छतों पर चल रहे बार, होटल और रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि किचन की साफ-सफाई, गैस पाइपलाइन, चूल्हा व चिमनी सिस्टम, फायर उपकरणों की कार्यशीलता और इमरजेंसी एग्ज़िट की अनिवार्य पुष्टि की जाए। उन्होंने दो सप्ताह के भीतर विशिष्ट रिपोर्ट सरकार को भेजने को कहा है।

न्यूज़ 11 भारत के संवाददाता प्रभात कुमार ने ऐसे ही एक रेस्टोरेंट और बार का निरीक्षण किया, जहां फायर सेफ्टी के सभी मानक पूरे होते दिखे। हालांकि प्रशासन के मुताबिक शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट में अभी भी गंभीर कमियाँ हैं, जिनकी जांच जारी है और सुधार हेतु नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों से समझौता करने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन का दावा है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल खामियों की पहचान नहीं बल्कि शहर को किसी भी संभावित आपदा से सुरक्षित बनाना है।

TAGS
digitalwithsandip.com