Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Baharagora News: पाथरा चौक में स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी की प्रतिमा का अनावरण‚ बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Baharagora News: बाहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत स्थित पाथरा चौक में रविवार को स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी (कुनु बाबू) की प्रतिमा अनावरण समारोह श्रद्धा और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा रहे, जिनके आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया

Facebook
X
WhatsApp
Baharagora News: पाथरा चौक में स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी की प्रतिमा का अनावरण‚ बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Baharagora News: बाहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत स्थित पाथरा चौक में रविवार को स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी (कुनु बाबू) की प्रतिमा अनावरण समारोह श्रद्धा और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा रहे, जिनके आगमन पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।

मुख्य अतिथि के साथ अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत द्विजेन कुमार षडंगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंच पर आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में अर्जुन मुण्डा ने उपस्थित जनसमूह के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि वे कई जगहों पर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन पाथरा चौक पर उमड़ी भारी भीड़ यह प्रमाण है कि स्वर्गीय षडंगी के प्रति लोगों के भीतर गहरा सम्मान और भावनात्मक लगाव था।

कार्यक्रम में स्वर्गीय षडंगी के पुत्र ऋषि षडंगी ने बताया कि उन्होंने 25 वर्षों तक मीडिया इंडस्ट्री में काम किया और डिज्नी हॉटस्टार में शीर्ष पद पर कार्यरत थे, लेकिन अपने पिता के प्रति इलाके के लोगों का अपार प्रेम देखकर उन्होंने उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में भाजपा के माध्यम से क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे हैं।

कुनु बाबू का जन्म 10 नवंबर 1951 को हुआ था और उनका निधन 19 दिसंबर 2022 को हुआ। उनकी स्मृति में स्थापित इस प्रतिमा के लिए पत्थर ओड़िशा के प्रसिद्ध खिचिंग से मंगवाया गया, जिसे बहरागोड़ा के कुशल मिस्त्रियों ने आकार देकर तैयार किया है। प्रतिमा का अनावरण उनके सामाजिक योगदान और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के प्रति सामूहिक सम्मान का प्रतीक बन गया।

TAGS
digitalwithsandip.com