Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur News: तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न‚ बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चली, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 600 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न‚ बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चली, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 600 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

सांसद महतो इससे पहले खेल महोत्सव के अंतर्गत पदयात्रा और मैराथन का आयोजन करा चुके हैं। बैडमिंटन टूर्नामेंट को जोड़कर उन्होंने बच्चों और युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि खेल न सिर्फ शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

टूर्नामेंट में जहां शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, वहीं ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से ग्रामीण खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में अपनी गहरी रुचि और बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त ऊर्जा, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।

समापन समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो ने विजयी प्रतिभागियों को कप, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन आगे भी लगातार किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी न सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बने, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित कर सके।

TAGS
digitalwithsandip.com