Ramgarh Suicide Case: किराए के मकान में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई‚ मां के लौटने पर खुली घटना

Ramgarh Suicide Case: रामगढ़ जिले के रांची रोड स्थित सियाराम नगर में बुधवार की शाम एक 18 वर्षीय युवती पार्वती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पार्वती अपने माता-पिता के साथ भाड़े के मकान में रहती थी। उसके पिता अनिल रजक होटल में नौकरी करते हैं, जबकि मां

Facebook
X
WhatsApp
Ramgarh Suicide Case: किराए के मकान में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई‚ मां के लौटने पर खुली घटना

Ramgarh Suicide Case: रामगढ़ जिले के रांची रोड स्थित सियाराम नगर में बुधवार की शाम एक 18 वर्षीय युवती पार्वती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पार्वती अपने माता-पिता के साथ भाड़े के मकान में रहती थी। उसके पिता अनिल रजक होटल में नौकरी करते हैं, जबकि मां दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं।

मां के लौटने पर सामने आया दर्दनाक दृश्य

बुधवार शाम करीब पांच बजे जब पार्वती की मां काम से वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि बेटी गले में फंदा डालकर लटक रही है। यह दृश्य देखते ही उनका चीखना शुरू हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

TAGS
digitalwithsandip.com