Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur News: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में भारतीय वायु सेना का करियर काउंसलिंग सत्र‚ छात्रों को मिला अनूठा मार्गदर्शन

Jamshedpur News: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को भारतीय वायु सेना द्वारा एक विशेष करियर काउंसलिंग और प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत अपने दल के साथ कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों को वायु सेना में करियर के अवसरों के बारे में

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में भारतीय वायु सेना का करियर काउंसलिंग सत्र‚ छात्रों को मिला अनूठा मार्गदर्शन

Jamshedpur News: जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में गुरुवार को भारतीय वायु सेना द्वारा एक विशेष करियर काउंसलिंग और प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत अपने दल के साथ कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों को वायु सेना में करियर के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। यह सत्र उन छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहा जो भारतीय वायु सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में विंग कमांडर रावत ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अमर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

काउंसलिंग सत्र में विभिन्न विभागों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। विंग कमांडर रावत ने अग्निवीर वायु योजना, भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने की प्रक्रिया, चयन मानदंड, प्रशिक्षण की व्यवस्था और सैन्य जीवन की विशेषताओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।उन्होंने अग्निवीर योजना से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया और कहा कि युवाओं को तथ्यों को समझकर अपनी क्षमता के अनुसार अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

सत्र के दौरान आयोजित क्विज़ और सवाल-जवाब के चरण में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कई प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। विजेताओं को भारतीय वायु सेना के अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे छात्रों का मनोबल और बढ़ा।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अमर सिंह के साथ एनसीसी के CTO एवं दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. डुमरेंद्र राजन, डॉ. अशोक रवानी, जितेन महतो, इशरत रसूल, मदसरा बानो सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।पूरा आयोजन एनसीसी यूनिट और राजीव दुबे के सहयोग से संचालित किया गया। अंत में डॉ. स्वाति सोरेन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए भारतीय वायु सेना और सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

TAGS
digitalwithsandip.com