Potka Degree College: वर्षों की मांग पूरी हुई‚ पोटका में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास

Potka Degree College: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के खड़ियासाई पंचायत में आज ऐतिहासिक पल देखने को मिला जहाँ क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने बहुप्रतीक्षित डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना के साथ की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय छात्र-छात्राएं

Facebook
X
WhatsApp
Potka Degree College: वर्षों की मांग पूरी हुई‚ पोटका में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास

Potka Degree College: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के खड़ियासाई पंचायत में आज ऐतिहासिक पल देखने को मिला जहाँ क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने बहुप्रतीक्षित डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना के साथ की गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय छात्र-छात्राएं इस मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पोटका क्षेत्रवासियों की यह सालों पुरानी मांग थी। आज़ादी के बाद से अब तक यहाँ एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था। उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्रों को जमशेदपुर शहर या घाटशिला कॉलेज तक जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक और समय दोनों तरह की परेशानियां होती थीं।

विधायक संजीव सरदार ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र ने हेमंत सरकार ने विगत छह वर्षो में कई बेहतरीन कार्य किये किये हैँ, पोटका में डिग्री कॉलेज निर्माण के बाद पोटका क्षेत्र के छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा मिल सकेगी और यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में पोटका को नई पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

TAGS
digitalwithsandip.com