Ranchi Accident: धुर्वा डैम में कार गिरने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत‚ सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

Ranchi Accident: राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब डैम के पानी में तीन पुलिसकर्मियों के शव तैरते हुए मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँचकर पुलिस ने तुरंत शवों को बाहर निकाला और मौके की घेराबंदी कर दी। पुलिस

Facebook
X
WhatsApp
Ranchi Accident: धुर्वा डैम में कार गिरने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत‚ सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

Ranchi Accident: राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब डैम के पानी में तीन पुलिसकर्मियों के शव तैरते हुए मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँचकर पुलिस ने तुरंत शवों को बाहर निकाला और मौके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह और रॉबिन कुजूर के रूप में की है। तीसरा मृतक एक सरकारी चालक बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पूर्ण पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटनास्थल पर मिले दो हथियार और एक क्षतिग्रस्त कार इस बात की ओर संकेत करते हैं कि हादसा देर रात हुआ।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि रात में कार अनियंत्रित होकर सीधे डैम में जा गिरी, जिसके कारण वाहन में सवार सभी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने बताया कि घटना के समय वाहन में मौजूद चौथे व्यक्ति के डूबने की संभावना भी जताई जा रही है।

नगड़ी थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम डैम में लगातार खोज अभियान चला रही है। फिलहाल डूबे हुए चौथे व्यक्ति को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश कर रही है ताकि घटना के समय हुई गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर हादसे का वास्तविक कारण सामने आएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com