Fake Liquor Raid: पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के चडाबासा गांव में गुरुवार अहले सुबह उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने अवैध विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री पर छापेमारी की और भारी मात्रा में नकली शराब एवं सामग्री बरामद की।
उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर ने बताया कि कार्रवाई सुबह लगभग 4 बजे की गई, जब टीम गांव के एक पुराने मकान में पहुंची। जांच में पता चला कि वहां लंबे समय से नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी। मौके से 101 पेटी तैयार शराब, 500 लीटर स्प्रिट, हजारों खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और अन्य निर्माण उपकरण बरामद किए गए।अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब और सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 20 से 22 लाख रुपये के बीच है। विभाग का मानना है कि यह अवैध कारोबार संगठित नेटवर्क के तहत संचालित हो रहा था। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने उसकी तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर ने कहा कि चाईबासा जिले में अवैध शराब के खिलाफ विभाग पूरी तरह सक्रिय और सख्त रुख अपनाए हुए है। उन्होंने कहा,


