Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Gold Scam: साधु के वेश में आए ठगों ने महिला को बनाया निशाना‚ ढाई लाख के गहने लेकर हुए फरार

Jamshedpur Gold Scam: जमशेदपुर। शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित नागर मॉल के पास शनिवार की शाम एक चौंकाने वाली ठगी की घटना सामने आई। साधु के भेष में आए दो ठगों ने कोलकाता की रहने वाली महिला अनीता देवी और उनकी भतीजी प्रीति को अपने झांसे में लेकर उनसे

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Gold Scam: साधु के वेश में आए ठगों ने महिला को बनाया निशाना‚ ढाई लाख के गहने लेकर हुए फरार

Jamshedpur Gold Scam: जमशेदपुर। शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित नागर मॉल के पास शनिवार की शाम एक चौंकाने वाली ठगी की घटना सामने आई। साधु के भेष में आए दो ठगों ने कोलकाता की रहने वाली महिला अनीता देवी और उनकी भतीजी प्रीति को अपने झांसे में लेकर उनसे लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए और मौके से फरार हो गए।पीड़िता अनीता देवी ने साकची थाना पहुंचकर इस पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनीता देवी ने बताया कि वे कोलकाता की रहने वाली हैं और इन दिनों भुइयांडीह स्थित पटेल नगर में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थीं। शनिवार की शाम वे अपनी भतीजी प्रीति के साथ छठ पर्व की खरीदारी के लिए साकची बाज़ार पहुंचीं। इसी दौरान नागर मॉल के पास एक व्यक्ति साधु के भेष में मिला, जिसने खुद को हरिद्वार से आया बताया और महिलाओं के लिए खुले एक नए मेडिकल स्टोर का पता पूछने लगा।महिला ने कहा कि वह इस इलाके से परिचित नहीं हैं, इसलिए पता नहीं बता सकतीं। तभी वह व्यक्ति पानी मांगने लगा। अनीता देवी ने उसे पानी दिलाने की कोशिश की और पास की दुकान से पानी खरीदवाया।

पानी पीने के बाद साधु ने अनीता देवी से कहा कि उसके बेटे पर संकट है और वह चाहें तो वह उनके परिवार का संकट भी अपनी प्रार्थना से दूर कर सकता है। उसी समय एक और व्यक्ति वहां आ गया, जो उसी गिरोह का सदस्य था। दोनों ने महिला और उसकी भतीजी को पूजा कराने का बहाना बनाकर कहा कि वे अपने गहने उनके हाथ में रखें और मुठ्ठी बंद कर 21 कदम आगे बढ़ें, ताकि संकट टल जाए।भरोसा कर अनीता देवी ने अपने सोने की चेन, कान की बाली और बाला, जबकि प्रीति ने चांदी की चेन उतारकर साधु के हाथ में रख दी। जैसे ही दोनों महिलाएं आगे बढ़ीं, ठग मौके से रफूचक्कर हो गए।

जब महिलाएं पीछे लौटीं तो देखा कि दोनों ठग गायब थे और उनके गहने भी साथ ले गए। घबराई अनीता देवी तुरंत साकची थाना पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ठगों की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में यह ठगी एक ऐसे घूमंतू गिरोह की लग रही है जो धार्मिक भेष में भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाता है।

कृति, जो पीड़िता की परिजन हैं, ने बताया कि घटना के बाद परिवार दहशत में है और उम्मीद कर रहा है कि पुलिस जल्द ठगों को गिरफ्तार करेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com