Fake Liquor Bust: सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई‚ 14 लाख की नकली अंग्रेजी शराब बरामद

Fake Liquor Bust: जिला पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 लाख रुपए मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई को

Facebook
X
WhatsApp
Fake Liquor Bust: सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई‚ 14 लाख की नकली अंग्रेजी शराब बरामद

Fake Liquor Bust: जिला पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 लाख रुपए मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने हाथीमारा गांव निवासी कृष्णा हेसा के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान लगभग 248 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 2019 लीटर बताई गई है। शराब अलग-अलग ब्रांड के लेबल में पैक की गई थी। इसके साथ ही पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान, स्टीकर, बोतल सीलिंग मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

मौके से पुलिस ने दो तस्करों — दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम — को गिरफ्तार किया। दोनों खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने कई अन्य नामों का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

TAGS
digitalwithsandip.com