Jamshedpur News: जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन‚ जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी रहे मौजूद

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, आयोजक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला। समापन समारोह की शुरुआत भारत रत्न […]
Jamtara Market Shutdown: ज्वेलरी दुकान में लूट और फायरिंग के विरोध में बंद‚ जामताड़ा बाजार ठप

Jamtara Market Shutdown: जामताड़ा में बीती शाम सदर थाना क्षेत्र के कायस्तपाड़ा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट और दुकानदार को गोली मारने की घटना के विरोध में मंगलवार को जामताड़ा बाजार पूरी तरह बंद रहा। चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर किए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला। […]
Christmas Church Gathering: आकर्षक रोशनी और सजावट से सजे गिरजाघर‚ उत्सव की छटा बिखरी

Christmas Church Gathering: क्रिसमस के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न गिरजाघरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर ईसाई समुदाय में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु प्रार्थना के लिए गिरजाघरों में पहुंचने लगे थे, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन […]
Elephant Terror Nimdih: हूंडरू पाथरडीह गांव में जानलेवा हमला‚ ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Elephant Terror Nimdih: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में हाथियों के हमले और फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को हूंडरू पाथरडीह गांव निवासी कंका सिंह […]
Jubilee Park Incident: जुबिली पार्क गेट नंबर-1 के पास वारदात‚ दिनदहाड़े मोबाइल छीना

Jubilee Park Incident: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबिली पार्क गेट नंबर-1 के समीप गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चाय पी रही एक युवती से एक युवक ने अचानक मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। दिन के उजाले में हुई इस घटना से कुछ देर […]
Jamshedpur News: शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि‚ जमशेदपुर में आयोजन

Jamshedpur News: झारखण्ड आंदोलन के प्रखर सेनानी एवं शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में चमरिया गेस्ट हाउस स्थित उनके समाधि स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा झारखण्ड आंदोलन से जुड़े साथियों ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा […]
Govindpur Robbery Case: रात के सन्नाटे में चोरों ने बनाया निशाना‚ घर का ताला तोड़कर घुसे

Govindpur Robbery Case: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर रोड नंबर-4 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। मकान संख्या-14 में रहने वाले लाफार्ज कंपनी के ठेकाकर्मी कृष्णा प्रसाद के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। […]
Gamharia Incident: गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में मिला बछड़े का कटा सिर‚ क्षेत्र में फैली सनसनी

Gamharia Incident: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया, जब परिसर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और माहौल संवेदनशील हो गया। घटना की सूचना पाते ही […]
भाजपा बिस्टुपुर मंडल: भाजपा बिष्टुपुर मंडल की ओर से जयंती आयोजन‚ पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

BJP Bistupur Mandal: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर एल रोड स्थित स्थल पर भारतीय जनता पार्टी बिष्टुपुर मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। […]
Blood Donation Drive: अटल बिहारी बाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजन‚ जमशेदपुर में रक्तदान शिविर

Blood Donation Drive: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में बुधवार, 25 दिसंबर 2025 को अटल स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने […]