राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब उनके हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले आराम से बैठकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से बात कर रहे थे। इसके बाद अचानक उन्होंने गोलियां चलाईं। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग ने ली है। रोहित गोदाना, लाॅरेंस बिश्नोई का करीबी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ बैठे हुए थे। फिर उठकर उन पर गोली चलाने लगते हैं। लगभग 20 सेकंड के अंदर बदमाशों ने पूरी मैगजीन ही खाली कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद बदमाश बाहर भाग गये। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के भी मारे जाने की खबर है।
*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*
*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41