Saraikela: कुचाई किसान भवन सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का खरसावां विधानसभा स्तरीय सदस्यता अभियान सह नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया समारोह में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो शामिल हुए इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि पूरे जिले के 132 पंचायत तीन नगर पंचायत में सदस्यता अभियान चलाकर 70 हजार नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है वही विधायक श्री गागराई ने कहा कि प्रखंड और पंचायत में सदस्यता अभियान की जवाबदेही प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड कमेटी की है झारखंड भर में सदस्यता अभियान का शुरुआत कर दिया गया है उन्होंने कहा कि हम सब लक्ष्य बनाकर इस पर काम करें तो मुझे उम्मीद है कि हम लोग से ज्यादा सदस्यों को जोड़ सकते हैं.
गागराई ने कहा कि राज्य का भला झारखंड मुक्ति मोर्चा ही कर सकती है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम चलाया जा रहा है शिक्षा के क्षेत्र में भी झारखंड सरकार बेहतर कार्य कर रही है उन्होंने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही कमर कटने की बात कही इस दौरान कोई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का दामन थामा इस दौरान मुख्य रूप से दशरथ गागराई, बा संती गागराई, अर्जुन गोप, भरत सिंह मुंडा, मांगीलाल महती, करम सिंह मुंडा, दुर्गा चरण पाडेया, धनु मुखी, मुन्ना सोय, राम सीय, अजय सामड, अमर सिंह हासदा, राहुल सीय, घनश्याम सीय, रानी हेंब्रोम, रानी बानरा, बबलू हेंब्रोम, सानगी हेंब्रोम, गारदी सीय, प्रकाश महतो, हिमांशु महतो, दशरथ महतो सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।