Suicide Case: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भारती कुमार (23) के रूप में हुई है, जो सिदगोड़ा निवासी डेविड की पत्नी थी।
घटना की जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, भारती ने शुक्रवार रात अपने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दो पति होने की बात सामने आई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारती का दो पति हैं। पहला पति अमित मुखर्जी से उसने 2017 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन तीन साल से वह दूसरे पति डेविड के साथ रह रही थी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारती के पहले पति ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है और शव को फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।