Simdega: सिमडेगा जिले के जलडेगा थानाक्षेत्र के मामा-भगिना मुंडू टोली गांव में 2 सगे भाइयों की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार शाम 6 बजे के आसपास की है। अपनी मां के अपमान का बदला लेने गए 2 सगे भाइयों की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी नवीन भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया है। अपनी मां से मारपीट करने की बात कहते हुए नवीन के साथ विवाद करने लगे। इसी क्रम में नवीन ने दोनों भाइयों से लाठी छीन ली और उसी लाठी से दोनों भाइयों पर जमकर वार करते हुए दोनों को लहूलुहान कर दिया, इससे मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ हत्या के लिए उपयोग किए गए लाठी को भी जब्त कर लिया। मामा भगिना मुंडूटोली गांव निवासी मृतक असीम जोजो और पीटर जोजो के परिजनों ने घटना की जानकारी माँ मोनिका जोजो को नहीं दी है।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पीटर जोजो और असीम जोजो की मां मोनिका जोजो का विवाद अपने पड़ोसी नवीन भेंगरा से हो गया था। विवाद के क्रम में नवीन ने मोनिका को मारकर घायल कर दिया था। महिला का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है। सोमवार की शाम आक्रोशित दोनों भाई लाठी लेकर नवीन के घर पहुंचे तो उसने लाठी छीनकर दोनों पर हमला कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मामा भगिना मुंडूटोली गांव निवासी मृतक असीम जोजो और पीटर जोजो सोमवार को मामा भगिना में लगे सप्ताहिक बाजार गए थे। जहां दोनों भाइयों ने शराब पी। इसके बाद आरोपी नवीन भेंगरा के घर अपनी मां मोनिका जोजो के साथ की गई मारपीट एवं अपमान का बदला लेने गए थे। इसी क्रम में विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर आरोपी नवीन भेंगरा ने दोनों भाइयों की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। 2 भाइयों की एक साथ हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। साथ ही लोगों में मातम है। सोमवार की देर रात तक गांव के लोग गांव के बैठक स्थल में ही जमे हुए थे। बताया गया कि दोनों भाई खेती बाड़ी कर परिवार चलाते थे। दोनों भाइयों के एक एक बेटे हैं तथा दोनों की शादी हो चुकी है।
मोनिका खुद रिम्स रांची में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। परिजनों को डर है कि कहीं मोनिका को घटना की जानकारी दे दें तो दोनों बेटों को एक साथ खोने के गम में उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है। बताया गया कि अस्पताल में इलाजरत मोनिका जोजो को एक सप्ताह पूर्व नवीन भेंगरा ने ही किसी बात को लेकर लाठी से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। मोनिका की गम्भीर स्थिति को देखते हुए सिमडेगा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया था। जिसके बाद रिम्स में ही उनका इलाज चल रहा है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।