Sarna Site Protest/ रांची: राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले सिरमटोली सरना स्थल को बचाने के लिए सोमवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध का बिगुल फूंका। फ्लाईओवर रैम्प निर्माण को लेकर उठे विवाद ने अब राज्यव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया है।
संगठनों का कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ एक धार्मिक स्थल का नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, आस्था और अस्तित्व से जुड़ा प्रश्न है।प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और उन्हें काली पट्टी व काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि विकास के नाम पर जबरन धार्मिक स्थलों पर कब्जा किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और उद्घाटन के दिन भारी विरोध प्रदर्शन होगा।
आंदोलनकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर विरोध दर्ज कराने और झारखंड बंद की घोषणा के साथ इस आंदोलन को व्यापक रूप देने की रणनीति बनाई है।बैठक में पूर्व मंत्री देवकुमार धान, कुंदरसी मुंडा, गीताश्री उरांव, जगलाल पाहन, बबलू मुंडा और नीरंजना हेरेंज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।