Sand mafia Bihar: जिले के डाकघर में शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पोस्टल असिस्टेंट संजीत कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार ने एक कर्मचारी की पांच महीने की लंबित वेतन राशि जारी करने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत CBI से की थी। योजना के अनुसार, जैसे ही संजीत कुमार ने ₹5,000 की पहली किश्त ली, CBI की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस रेड का नेतृत्व CBI के पुलिस अवर निरीक्षक प्रसांत कुमार ने किया। आरोपी संजीत कुमार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ जारी है।
सूत्रों की मानें तो संजीत लंबे समय से कर्मचारियों की सैलरी में अनावश्यक देरी कर अवैध वसूली कर रहा था। इस घटना से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। CBI ने इस कार्रवाई को गोपनीय रूप से अंजाम दिया और अन्य संबंधित कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।