Sambidhan Bachao Rally: जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा ‘संविधान बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के.राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए।
जैसे ही दोनों नेता शहर पहुंचे, आदित्यपुर गोलंबर के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए साकची स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के.राजू ने कहा कि देश में संविधान की रक्षा अत्यंत आवश्यक है और वर्तमान केंद्र सरकार लगातार संविधान में बदलाव की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान की मूल आत्मा से छेड़छाड़ कर रही है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर संविधान की रक्षा के लिए तैयार हैं और जनता को भी इस आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इस रैली के माध्यम से कांग्रेस ने एक बार फिर से देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया है।