Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता युवजन सभा के शुभम सिन्हा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से लखनऊ कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान झारखंड प्रदेश की तीन प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें संगठन विस्तार हेतु झारखंड प्रदेश में कार्यालय खोलना, अखिलेश यादव का एक दिवसीय झारखंड दौरा और 24 जिलों में संसाधन मुहैया कराना शामिल है।
शुभम सिन्हा ने बताया कि समाजवादी पार्टी झारखंड में आगामी नगरपालिका चुनाव और अन्य चुनावों में पूरे दमखम के साथ अपने कार्यकर्ता उम्मीदवारों के साथ चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव का एक दिवसीय झारखंड दौरा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिसमें 24 जिलों के हर प्रखंड से कार्यकर्ता शामिल होंगे।