Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Vijaya Garden Heist: 50–60 लाख के आभूषण चोरी‚ 15 हजार कैश भी ले उड़े बदमाश

Vijaya Garden Heist: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह विजया गार्डन में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने दो फ्लैट को अपना निशाना बनाया। पहली कोशिश छठे फ्लोर के एक फ्लैट में की गई, जहां चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद बदमाश

Facebook
X
WhatsApp

Vijaya Garden Heist: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह विजया गार्डन में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने दो फ्लैट को अपना निशाना बनाया। पहली कोशिश छठे फ्लोर के एक फ्लैट में की गई, जहां चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद बदमाश आठवें तल्ले के एक शिक्षिका के बंद फ्लैट तक पहुंचे और वहां बड़े आराम से पूरी वारदात को अंजाम दिया।

फ्लैट में रहने वाली निधि सिंह, जो टेल्को वैली व्यू स्कूल में शिक्षिका हैं, उस समय स्कूल में थीं और उनके दोनों बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ा और सभी कमरों की अलमारियों को खंगाल डाला।आरोप है कि बदमाश करीब 50–60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए।

निधि सिंह जब बच्चों के साथ घर लौटीं तो मुख्य दरवाजा टूटा देख दंग रह गईं। अंदर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि सभी कमरे अस्त-व्यस्त पड़े थे और लॉकर खाली हो चुका था।

महिला के पति ने बताया कि इस अपार्टमेंट में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। एक वर्ष पहले भी इसी परिसर के तीन-चार फ्लैटों में ऐसी ही वारदात हुई थी, जिसके बाद से सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है।

घटना की सूचना बिरसानगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और अपार्टमेंट परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोरी को अंजाम पेशेवर अपराधियों ने दिया है, जो पहले लंबे समय तक फ्लैटों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com