Jharkhand: गढ़वा जिला स्थित मेराल थानांतर्गत प्रखंड मुख्यालय के माधुरी टोला में सगे भाई ने अपनी बहन रइसा बीवी को पटककर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने शव को गुरुवार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घटना में रइसा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी। उसकी शादी रंका थाना के लरकोरिया गांव निवासी मुर्तजा अंसारी के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह लकड़ी बंटवारे को लेकर रइसा और उसके भाई जन्नत अंसारी के बीच विवाद हुआ था। उसी क्रम में जन्नत ने उसे उठाकर पटक दिया। उससे रइसा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में रइसा के पिता समसुद्दीन अंसारी ने उसे इलाज के लिए मेराल अस्पताल लाया।
परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में उसके भाई जन्नत अंसारी ने उसे पटक दिया। उससे रइसा गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी क्रम में उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल ले जाने के बाद वहां से भी उसे गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही रइसा की मौत रास्ते में हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार व अजीत कुमार मृतक के घर पहुंच शव को कब्जे में लिया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।