Ranchi: इंचाडीह तमाड़ के निकट रांची टाटा एनएच-33 पर एक तेज रफ्तार कार पलट कर 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गयी। कार पर 3 लोग सवार थे। मृतक का नाम लक्की कुमार यादव बताया गया है। वहीं कार पर सवार 2 लोग घायल हो गये हैं। इनका नाम आयुष दुबे और अंकित यादव बताया गया है। दोनों की आयु क्रमश: 23 और 29 बताई गयी है। तीनो युवक सोनारी जमशेदपुर के निवासी बताए जाते हैं।*
एयरपोर्ट से लौट से रहे थी सभी
मिली खबर के मुताबिक घटना
इंचाडीह तमाड़ के समीप शाम करीब पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार सभी तीनों लोग अपने संबंधी को रांची एयरपोर्ट पर छोड़ वापस जमशेदपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण कार सड़क की रेलिंग को तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। इस बीच कार तीन बार पलटी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।*
मौके पर पहुंची पुलिस
कार के नीचे गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। इधर, मृतक लक्की यादव का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया है और इसे थाने ले आयी है। शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जायेगा।*
Pakistan Protest:भारत माता की जय के नारों से गूंजा साकची, पाकिस्तान के झंडे का दहन
Pakistan Protest/जमशेदपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू सैलानियों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रविवार को साकची में जबरदस्त...