Ranchi crime: डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह में अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में नाबालिग पीड़िता के बयान पर डोरंडा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष तिग्गा, अशोक उरांव और अभिषेक केरकेट्टा शामिल है। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है। वहीं मंगलवार को पुलिस दोनों नाबालिगों का कोर्ट में बयान कराएगी। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दिन के दो बजे अपनी दोस्त के साथ चापूटोली गई। वहां पर करण कच्छप को बुलाया। करण अपने दोस्तों के साथ चापूटोली पहुंचे। सभी मिलकर पार्टी करने के लिए रेस्टोरेंट गए। वहां पर करण के कुछ और दोस्त भी पहुंचे। करीब 13 लोग थे। सभी ने रेस्टोरेंट में शराब पी और खाना खाया। करण और उसके दोस्तों ने उन्हें भी जबरन शराब पिला दी, जिससे वे और उसकी दोस्त नशे की हालत में थे। शाम साढ़े 6 बजे जब उन्हें होश आया तो देखा कि वह डिबडीह मैदान के पास है। वहां पर अभिषेक और उसके दोस्तों ने उन दोनों को फिर से जबरन शराब पिला दी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया।
नाबालिग लड़की ने पुलिस को बयान दिया है कि रविवार की रात वह अपने कुछ पुरुष दोस्तों के साथ नामकुम स्थित एक रोस्टेरेंट से पार्टी मनाने के बाद डिबडीह स्थित नया टोली लौटी थी। उस वक्त उसके साथ अभिषेक केरकेट्टा, अशोक उरांव, मनीष तिग्गा को छोड़कर अन्य दोस्त शराब पीने के बाद नया टोली से चले गए। उनके जाने के बाद तीनों ने मिलकर उन्हें और उनकी दोस्त को जबरन शराब पिला दी, जिससे वे दोनों नशे में आ गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं उसकी दोस्त के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। रात करीब एक बजे उसकी दोस्त ने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। लाइव लोकेशन भेजकर उसे बुलाया। इसके बाद दोनों वहां से निकलकर अपने-अपने घर लौटे।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।