President Donald Trump: न्यूयॉर्क सिटी में स्थित पाकिस्तान सरकार के स्वामित्व वाले रूजवेल्ट होटल में प्रवासियों को ठहराकर उनसे करोड़ों डॉलर कमाने का खेल अब बंद हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त बर्ताव के बाद न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन ने $220 मिलियन की डील रद्द कर दी है।मई 2023 में हुए इस सौदे के तहत पाकिस्तानी एयरलाइंस PIA के स्वामित्व वाले रूजवेल्ट होटल को प्रवासियों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल में बदला गया था।
इस फैसले से इस्लामाबाद को अच्छी रकम भी दी गई थी, लेकिन जैसे ही ट्रंप ने इस मुद्दे को उठाया, मामला गंभीर हो गया और डील को खत्म कर दिया गया।ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क प्रशासन अमेरिकी करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। प्रवासियों को लग्जरी होटलों में ठहराने के लिए सामान्य दर से दोगुना भुगतान लिया जा रहा है। आगे कहा कि इस होटल को $59 मिलियन का भुगतान किया गया था।एलन मस्क ने भी ट्रंप का समर्थन करते हुए कहा कि “प्रवासियों के लिए होटल में दी जा रही सुविधाएं न्यूयॉर्क के आम नागरिकों के साथ अन्याय हैं”।
रूजवेल्ट होटल में करीब 1015 कमरे हैं, जिनमें प्रति रात $200 की दर से हजारों प्रवासियों को ठहराया जा रहा था। मई 2023 से फरवरी 2024 तक करीब 173,000 प्रवासियों ने यहां वक्त बिताए है। होटल को प्रवासी शेल्टर के रूप में उपयोग किया जा रहा था।पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने 2005 में $36 मिलियन के साथ होटल में सऊदी हिस्सेदारी खरीदी थी, जिससे होटल पर पाकिस्तान सरकार का पूरा मालिकाना हक था।
यह होटल पाकिस्तान के लिए एक फाइनेंशियल सपोर्ट सिस्टम की तरह था, लेकिन अब इस डील के रद्द होने से पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ट्रंप ने भी इस डील को “अमेरिकन टैक्सपेयर्स के साथ धोखा” बताया है और अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी को लापरवाही से चलाने का आरोप भी लगाया हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सौदे अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक हैं।