First Woman DGP Jharkhand: पहली महिला डीजीपी के रूप में तदाशा मिश्रा ने कार्यभार संभाला‚ पुलिस इतिहास में नया अध्याय

First Woman DGP Jharkhand: झारखंड पुलिस इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में विधिवत रूप से राज्य की पहली महिला डीजीपी (प्रभारी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस तरह वे झारखंड के पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

First Woman DGP Jharkhand: झारखंड पुलिस इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में विधिवत रूप से राज्य की पहली महिला डीजीपी (प्रभारी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस तरह वे झारखंड के पुलिस नेतृत्व में नई मिसाल कायम करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं।

गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के बाद डीजीपी का पद खाली हो गया था। सरकार ने गुरुवार को ही तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी नियुक्त करने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने अगले ही दिन अपने नए दायित्वों की शुरुआत कर दी।

पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड स्थापना दिवस के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि वे बेसिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर ध्यान देंगी ताकि आम जनता का पुलिस पर भरोसा तेजी से बढ़े।

प्रभारी डीजीपी ने बताया कि राज्य में संगठित अपराध और नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई बदस्तूर जारी रहेगी। मिश्रा ने कहा, “पुलिस एक टीम के रूप में काम करती है। किसी एक व्यक्ति पर सब कुछ निर्भर नहीं होता। टीमवर्क ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और हमारा लक्ष्य जनता का विश्वास जीतना है।”

तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में बेहद सकारात्मक कदम माना जा रहा है। राज्य में पहली बार किसी महिला अधिकारी को पुलिस प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है, जिससे पूरे पुलिस बल में उत्साह और प्रेरणा का माहौल है।

TAGS
digitalwithsandip.com