Police Firing/हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंगलवार देर रात हुए इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हजारीबाग एसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

रातभर पुलिस ने इलाके में गश्त की और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। प्रशासन का कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन और समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा शांति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और उपद्रव फैलाने वालों की पहचान की जा रही है।