PLFI Militant Organization/चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने बंदगांव थाना क्षेत्र के फुलझरी नदी के पास से दो लोगों का शव बरामद किया। जिनकी पहचान उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सदस्य के रूप में हुई है। एक का नाम परबेल सांडी पुरती और दूसरे का नाम आशिक तांती है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि 2 मार्च की रात को दोनों के शव को नदी के पास देखे जाने की सूचना मिली थी। सत्यापन के दौरान दोनों की पहचान हुई।
संगठन में आपसी वर्चस्व के कारण दोनों की हत्या की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। परबेल सांडी पुरती के खिलाफ बंदगांव थाना में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि आशिक तांती के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, 12 बोर की दो जिंदा गोली, तीन पीस मोबाइल, लेवी रसीद, पिट्ठू बैग, 402 रूपए नगद और अन्य सामान बरामद हुआ है।