Om Birla Statement/जमशेदपुर: रविवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भारत की औद्योगिक नीति, तकनीकी शोध, और आतंकवाद पर सरकार के रुख को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया।
उन्होंने कहा कि भारत अब केवल सहयोगी नहीं, बल्कि स्वयं बड़ा औद्योगिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।बिड़ला ने कहा कि भारत ने तकनीकी और अनुसंधान के क्षेत्र में दुनिया को पीछे छोड़ने की दिशा में गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। “बड़े सपने देखेंगे तो बड़ा काम करेंगे,” इस कथन के साथ उन्होंने युवा उद्यमियों को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा, “एक समय था जब हम टाटा जैसे बड़े समूहों के सहायक की भूमिका में थे, लेकिन अब भारत स्वयं के बड़े उद्योग खड़े करने की क्षमता रखता है। हमारी रिसर्च की गुणवत्ता वैश्विक मानकों से बेहतर होती जा रही है।”उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण पर जोरबिड़ला ने भारत को अवसरों की धरती बताया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उद्योगों को समर्थन दे रही हैं। उन्होंने कहा, “व्यापारियों के हित में नीतियां जरूरी हैं।
जब तक संवाद कायम रहेगा, विकास भी निरंतर होता रहेगा।”आतंकवाद पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाई की चेतावनीकार्यक्रम के दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “अब भारत किसी भी आतंकी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। जो देश भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देगा, उसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
तभी दुनिया से आतंकवाद का अंत संभव होगा।”लोकसभा अध्यक्ष का यह बयान भारत की औद्योगिक और सुरक्षा नीति की स्पष्ट दिशा को दर्शाता है। यह भारत की बदलती वैश्विक भूमिका और स्वदेशी क्षमताओं पर विश्वास को मजबूत करता है।