Jharkhand: जिन माओवादियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें जेल में बंद कृष्णा हांसदा, 25 लाख के इनामी रामदयाल महतो और जमुई के अभिजीत कोड़ा शामिल हैं। तीनों के खिलाफ गिरिडीह के डुमरी में 16 जनवरी को पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसे एनआईए ने टेकओवर कर लिया है। एनआईए रांची ने केस को टेकओवर करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्राचार किया था। जून में मंत्रालय ने इसकी इजाजत दे दी।
गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने जो पर्चा बरामद किया था, उससे पता चला था कि सड़क के ठेकों से माओवादियों ने लेवी वसूली की थी। इनके पास से जो पेपर मिले थे, उसमें धनबाद के शशिकांत व संत कुमार देव के नाम थे। साथ ही सड़क से संबंधित प्राक्कलन राशि का भी जिक्र था।
एनआईए के सूत्रों के मुताबिक 16 जनवरी को पुलिस ने कृष्णा हांसदा, रामदयाल महतो, अभिजीत कोड़ा समेत अन्य की गिरिडीह के लुसिया जंगल में मौजूदगी की सूचना पर अभियान शुरू किया। इस दौरान कृष्णा को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी भाग निकले। इस दौरान कृष्णा के पास से मेड इन यूएस लिखा 7.65 एमएम का पिस्टल मिला था। वहीं उसके पास से लेवी के 2 लाख एक हजार 520 रुपये भी मिले थे। एनआईए अधिकारियों के मुताबिक 7.65 बोर का हथियार प्रतिबंधित श्रेणी का है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।