सोमवार को ही कांग्रेस सहित अधिकांश विपक्षी दलों के नेता और गैर-बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बेंगलुरु में जुटे। यह विपक्षी एकजुटता की कवायद में दूसरी मीटिंग है। पहले मीटिंग 12 जून को बिहार के पटना में हुई थी जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बैठक की मेजबानी की थी। तब अधिकांश विपक्षी दल इस बात पर सहमत हुए थे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए विपक्षी दलों को साथ आने की जरूरत है। उसी बैठक में यह भी तय किया गया था कि अगली मुलाकात लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक की जगह पहले शिमला तय की गई थी लेकिन बाद में इसे बेंगलुरु शिफ्ट किया गया।
झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बेंगलुरू में यूपीए व विपक्षी दलों की बैठक पर कहा है कि लोकतंत्र बचाव के नाम पर जुटने वाले दलों की चाल, चरित्र और इतिहास लोकतंत्र की हत्या करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपमानित करने का है। यह लोकतंत्र बचाओ नहीं, गर्दन बचाओ बैठक है। उन्होंने कहा कि आज भी ये दल लोकतंत्र की आवाज को लाठी-डंडे से कुचलने का हरसंभव कोशिश कर रहे। झारखंड सरकार तो उनकी नाकामियों को उजागर करने वालों के खिलाफ फर्जी केस से प्रताड़ित करने का रिकॉर्ड बना रही। बाबूलाल ने कहा कि सच्चाई यह है कि भारत का लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित है। परंतु यूपीए घटक दलों में शामिल नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने के कारण अपने को पूरी तरह असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजन के साथ पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में भारत जोड़ो यात्रा की विफलता के बाद कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के कार्यक्रमों का अनुसरण किया है। कांग्रेस को अगर बीजेपी के कार्यक्रमों की ही नकल करनी है तो उसे देश हित में बीजेपी की नीतियों का भी अनुसरण करना चाहिए। आदित्य साहू ने कहा कि बीजेपी के संपर्क से समर्थन अभियान से कांग्रेस पार्टी घबरा गई है। इसलिए आम जनता से झूठ का पुलिंदा लेकर बात करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।