Mangal Kalindi News/पटमदा : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत दर्जनों सेविका व सुपरवाइजरों के बीच दोनों प्रखंडों में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से अलग अलग आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट फोन वितरण किया।
पटमदा प्रखंड कार्यालय में संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य का विकास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो वादा करते हैं वो अवश्य ही पूरा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की कई तरह के ऑनलाइन काम करना पड़ता है।
इसलिए राज्य के मुख्यमंत्री सभी सेविका व सुपर वाइजरों को स्मार्ट फोन देकर सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले आजसू बीजेपी सरकार ने सेविकाओं के ऊपर लाठीचार्ज करने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान विधायक ने अपने हाथों से पटमदा प्रखंड में 124 व बोड़ाम में 104 स्मार्ट फोन का वितरण किया।
मौके पर जिला पार्षद प्रदीप बेसरा व खगेन चंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, प्रमुख बालिका सोरेन, उप प्रमुख श्रीदेवी माझी, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद दास, सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा, बीएओ देव कुमार, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
जबकि बोड़ाम में बीडीओ किकु महतो, सीओ रंजीत कुमार रंजन समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।